Donald Trump ने ईरान के आगे टेक दिए हैं घुटने, मजबूरी में उठा लिया है ये बड़ा कदम

Hanuman | Saturday, 21 Mar 2026 03:20:56 PM
Donald Trump Has Bowed Down to Iran—Forced by Circumstance, He Has Taken This Major Step

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मजबूर होकर एक बड़ा कदम उठाना पड़ा है। वैश्विक तेल की कीमतों में लगी आग को बुझाने के लिए अब अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगे बैन को हटा दिया है, जिससे तेल के बढ़ते दामों पर काबू पाया जा सके।

खबरों के अनुसार, ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में की गई जहाजों की नाकाबंदी के आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घुटने टेक दिए हैं। ईरान द्वारा होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

गुजरने वाले तेल के जहाजों पर ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। ईरान के इस कदम के बाद अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने के लिए नाटो देशों से मदद मांगी थी, लेकिन कोई भी देश अपनी सेना भेजने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी कारण अब ट्रंप को ईरान के आगे हार माननी पड़ी है। इसी कारण ट्रंप ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल को कम करने के प्रयास में समुद्र में फंसे ईरानी तेल की बिक्री पर प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने की घोषणा की है।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.