PNB: 15 अप्रैल तक जरूर ही कर लें बैंक से जुड़ा ये काम, नहीं तो खाता हो जाएगा बंद

Hanuman | Saturday, 21 Mar 2026 02:42:58 PM
PNB: You Must Complete This Banking Task by April 15; Otherwise, Your Account Will Be Closed

इंटरनेट डेस्क। अगर आपने पिछले 3 साल से अपने बैंक खाते से कोई लेन-देन नहीं किया है तो ये खाता 16 अप्रैल 2026 से बंद हो सकता है। पंजाब नेशनल बैंक अब इस प्रकार की तैयार में है।

खबरों के अनुसार, पीएनबी की ओर से हाल ही में इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है जिसमें बताया गया है कि जिन खातों में पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस जीरो है, उन्हें 16 अप्रैल 2026 से बंद किया जा सकता है। पीएनबी की ओर से इन खातों को 'इनऑपरेटिव' मानकर बिना किसी अलग नोटिस के बंद कर दिया जाएगा।

अगर आपने भी अपने पीएनबी खाते से 3 साल से कोई लेन-देन नहीं किया तो आपको 15 अप्रैल 2026 तक अपना केवाईसी अपडेट करवा लें। तय तारीख तक ऐसा नहीं होने पर आपका खाता स्थायी रूप से बंद हो सकता है। लंबे समय से बंद पड़े खातों को हटाना और बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित और साफ रखने के लिए इस प्रकार का कदम उठाया गया है।

PC: indiratrade
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.