- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल, तमिलनाड़ और केरल सहित देश के पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इनके लिए चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम का ऐलान भी कर दिया गया है। सभी पार्टियों ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव में केरल में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, केरल विधानसभा चुनाव में मोदी और अमित शाह भाजपा के प्रचार अभियान को धार देंगे। भाजपा केरल में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए अपने शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व को चुनाव मैदान में उतरेगी। इसी के तहत पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और विभिन्न मुख्यमंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ नेता जल्द ही केरल का दौरा करने वाले हैं।
खबरों के अनुसार, केरल के प्रमुख जिलों में दो तूफानी दौरे कर रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी की केरल में चुनावी रणनीति कासरगोड, पलक्कड़, तिरुअनंतपुरम, कोल्लम और त्रिशूर जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क पर केंद्रित है।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें