Government Scheme: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर मिला ये अपडेट

Hanuman | Monday, 03 Nov 2025 09:36:52 AM
Government Scheme: This update was received regarding the 21st installment of PM Kisan Yojana

इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं की किस्त को इंतजार है। ये किस्त कब जारी होगी, इस संबंध में अब एक बड़ा अपडेट मिला है। खबरों के अनुसार, केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त इसी सप्ताह जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्हें ये राशि हर चार माह में दो हजार रुपए की किस्त के रूप में दी जाती है। ऐसे में जल्द ही किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए आने वाले हैं।

हालांकि इस किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करना लेनी चाहिए। ये काम नहीं होने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। वहीं कई अन्य काम भी आपको पूरे करने होंगे। आपको बता दें कि इस सरकारी योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैँ।

PC:  money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livemint



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.