Government Scheme: इस योजना के माध्यम से 40 से 50 हजार रुपए तक कमा रही हैं महिलाएं

Hanuman | Monday, 16 Mar 2026 03:32:15 PM
Government Scheme: Through this scheme, women are earning between ₹40,000 and ₹50,000.

इंटरनेट डेस्क। केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से भी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए बीसी सखी योजना का संचालन किया जा रहा है।

यूपी सरकार की इस योजना से जुड़कर करीब 40 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गांव में सक्रिय है। योजना के तहत महिलाएं ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसके लिए महिलाओं को कमीशन के रूप में अच्छी कमाई मिलती है। योजना के माध्यम से औसतन एक बीसी सखी की मासिक आय 10 से 15 हजार रुपए तक है।

योजना के तहत बहुत सी महिलाएं तो 40 से 50 हजार भी कमा रही है। सरकार की ओर से बीसी सखी योजना में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर गांवों में तैनात किया जाता है। महिलाओं को माइक्रो एटीएम और डिजिटल उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.