- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अब चेतावनी देते हुए संकेत दिया कि अगर सदस्य देश होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने में सहायता नहीं करते हैं, तो इस गठबंधन का भविष्य बहुत बुरा हो सकता है।
एक साक्षात्कार में इस रणनीतिक समुद्री मार्ग के संबंध में यूरोपीय सहयोगियों को सीधा संदेश देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने बोल दिया कि ये बिल्कुल उचित है कि जो लोग इस स्ट्रेट से लाभ लेते हैं वह यह सुनिश्चित करने में सहायता करें कि वहां कुछ भी बुरा ना हो।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है या अगर प्रतिक्रिया नकारात्मक होती है, तो मुझे लगता है कि ये नाटो के भविष्य के लिए बहुत बुरा होगा। डोनाल्ड ट्रंप अभी ईरान के साथ जारी जंग के कारण चर्चा में बने हुए हैं। ये जंग कब समाप्त होगी इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
PC: ndtv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें