- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान किया है। पंजाब सरकार की कैबिनेट ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने की स्वीकृति दी है। पंजाब सरकार की ओर से शुरू की जा रही इस इस योजना के तहत 18 वर्ष या अधिक आयु की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए व शेष महिलाओं को 1,000 रुपए सम्मान राशि दी जाएगी।
विशेष बात ये है कि महिलाओं की संख्या एक से ज्यादा होने पर सभी को पैसे मिलेंगे। महिलाओं के पास पंजाब निवासी होने का आधार कार्ड व वोटर कार्ड होना जरूरी है। पंजाब सरकार की इस योजना से प्रदेश की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को लाभ होगा।
पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर इस योजना के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपए मंजूरी दी गई है।
PC: payhuddle