Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 09:37:08 AM
Petrol-Diesel Prices: Here are the rates fixed for both fuels today in major cities across the country, including Jaipur

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है।

वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा। देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं आया है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मायानगरी  मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

रोजाना सुबह छह बजे जारी होती हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कई कीमतों में बड़ा इजाफा हो चुका है। कीमतें कब कम होगी ये तो आगामी समय ही बताएगा। 

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.