Iran ने कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर किया बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 08:51:41 AM
Iran Launches Major Attack on Kuwait's Power and Water Desalination Plant; One Indian Killed

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच की जंग कम होने के स्थान पर बढ़ती जा रही है। इस जंग का आज 31वां दिन है।  दोनों ही पक्षों की ओर से हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इजराइल-            अमेरिका के हमले के पलटवार में ईरान की ओर से भी करारा जवाब दिया जा रहा है।

इस जंग का  मिडिल ईस्ट में फंसे  भारतीय भी शिकार हो रहे हैं। ईरान ने एक बार फिर से कुवैत पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने अब कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हमला किया है। इसमें एक भारतीय की मौत हो गई है। कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी आज दी है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि रविवार शाम को कुवैत पर ईरानी हमले के तहत, एक बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसकी वजह से एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। इस हमले से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।

इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की
दूसरी ओर इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। इजराइल ने ईरान पर 120 से ज्यादा बम गिराने का दावा किया है। ये बम ईरान में उन जगहों को निशाना बनाकर गिराए गए हैं, जिनका  उपयोग हथियारों की रिचर्स, डेवलेपमेंट और प्रोडक्शन के लिए किया जा रहा था। तेहरान में कई जगहों पर धमाके की आवाज़ें सुनाई दी है। इस जंग में अभी तक दोनों ही पक्षों के बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। 

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.