अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन, केन्द्र सरकार ने लिया है ये बड़ा फैसला

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 11:36:34 AM
Kerosene will now be available at petrol pumps; the Central Government has taken this major decision.

इंटरनेट डेस्क। अब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के अलावा केरोसिन भी मिलेगा। अमेरिका-इजराइल  और ईरान के संघर्ष के बीच केन्द्र सरकार ने रविवार को ये बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकारी तेल कंपनियां निर्धारित पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। इसके लिए देश के प्रत्येक जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे।

इन दोनों ही पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों को अतिरिक्त 48000 किलो लीटर (4 करोड़ 80 लाख लीटर) केरोसिन आवंटित किया है। सरकार अब एलपीजी की मांग कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। 

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग का प्रभाव  भारत सहित कई देशों पर पड़ा है। गैस, पेट्रोल-डीजल की कमी की खबराें के बीच सरकार की ओर से अभी कई बड़े कदम उठाए जा चुके हैं। सरकार ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की घबराकर खरीदारी नहीं करने की अपील की है।  

PC: news4nation
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.