Rajasthan Weather Update: आज से प्रदेश में सक्रिय हो रहा है नया वेदर सिस्टम, दी गई है ये चेतावनी

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 08:01:08 AM
Rajasthan Weather Update: A new weather system is becoming active in the state starting today; a warning has been issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आने वाला है।  मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने  का अलर्ट जारी किया है। इसका प्रकार प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना  है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह  विभाग की ओर से दी गई है।

पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अपडेट मौसम विभाग की ओर से दिया गया है।  मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को  सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.7 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण अभी प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.