- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब इस जंग में एक और देश की एंट्री हो गई है। ये देश यमन है। हूतियों ने अब इजराइल पर हमला किया है।
खबरों के अनुसार, यमन ने अब बैलिस्टिक मिसाइल से दक्षिणी इजराइल हमला किया है। इसके कारण दक्षिणी इजराइल के बीरशेबा और आस-पास के कस्बों में सायरन बज उठे। खबरों के अनुसार, यह मौजूदा युद्ध में ईरान समर्थित हूतियों की ओर से इजराइल पर पहला हमला किया गया है। इजराइली सेना ने यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान कर खतरे को रोकने के लिए काम शुरू कर दिया है।
इजरायल की सेना ने इस संबंध में जानकारी दी है। सेना ने बताया कि आज तड़के यमन ने इजरायल की ओर एक मिसाइल दागी थी। शुक्रवार रात से आज सुबह तक बीर शेबा और इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास के इलाके में तीसरी बार सायरन बजने लगे। ईरान और हिज्बुल्लाह ने पूरी रात इजराइल पर हमले जारी रखे।
आपको बता दें कि ईरान के साथ जुड़े यमन के हूती विद्रोहियों ने ऐलान किया था कि अगर दूसरे देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजराइल का साथ देते हैं या फिर लाल सागर का इस्तेमाल इस्लामिक गणराज्य पर हमले करने के लिए किया जाता है तो वे सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कर दिया है मोजतबा खामेनेई की मौत का दावा
दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत का दावा किया है। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य हमलों द्वारा ईरान के शीर्ष नेतृत्व और रक्षा तंत्र तहत-नहस किए जाने का दावा किया है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें