- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज सीएम ऑफिस में RAJ-UNNATI की वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चयनित परिवेदनाओं की व्यापक समीक्षा की।
इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने आजसोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित RAJ-UNNATI की वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेशभर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चयनित परिवेदनाओं की व्यापक समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में, परिणाम-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ और पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए पूरे किए जाएं। साथ ही, योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।
सीएम भजनलाल ने इससे पहले एक्स के माध्यम से कहा था कि डबल इंजन सरकार के सशक्त नेतृत्व में राजस्थान आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नया अध्याय लिख रहा है। बीते सवा दो वर्षों में सड़कों के व्यापक विकास के साथ अब 207 नई अत्याधुनिक बसों की यह सौगात आमजन के सफर को और अधिक सुगम, सुरक्षित बनाएगी।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें