Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिन रहेंगे भारी! जारी हो चुका है ये अलर्ट

Hanuman | Saturday, 28 Mar 2026 08:03:59 AM
Rajasthan Weather Update: The next three days are set to be intense for the state! This alert has been issued

इंटरनेट डेस्क। उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ  के प्रभाव से राजस्थान में अभी मौसम बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों में बारिश होने के कारण लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

प्रदेश के लोगों को भी भीषण गमी से राहत मिलती रहेगी। हालांकि आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण तीन दिन लोगों के लिए भारी रहेंगे। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताहांत भी  प्रदेश के कुछ भागों में आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,  नया पश्चिमी विक्षोभ आज से 30 मार्च तक राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा, जिससे तेज आंधी-बारिश के आसार बने हुए है। आज पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी -बारिश की संभावना है। वहीं 29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में तथा न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस सिरोही रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 32.9 डिग्री, सीकर में 30.6 डिग्री, कोटा में 37.2 डिग्री, चित्तौडगढ में 36.4 डिग्री, बाड़मेर में 36.7 डिग्री, जैसलमेर में 33.8 डिग्री, जोधपुर में 35.0 डिग्री, फलोदी में 35.8 डिग्री, बीकानेर में 33.2 डिग्री, अजमेर में 33.4 डिग्री, भीलवाडा में 36.2 डिग्री, अलवर में 32.0 डिग्री, चूरू में 33.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.0 डिग्री, नागौर में 32.6 डिग्री, संगरिया में 30.9 डिग्री, जालौर में 35.0 डिग्री, सिरोही में 31.8 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 31.5 डिग्री, करौली में 34.6 डिग्री, दौसा में 34.6 डिग्री और झुंझुनूं में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.