Nepal: बालेन शाह के पीएम बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को किया गिरफ्तार, ये है मामला

Hanuman | Saturday, 28 Mar 2026 09:21:01 AM
Nepal: Former Prime Minister KP Sharma Oli Arrested Immediately After Balen Shah Becomes PM

इंटरनेट डेस्क। बालेन शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। पीएम बनते ही वह एक्शन में आ गए हैं। बालेन शाह के पीएम बनने के अगले ही दिन यानी आज सुबह नेपाल पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को सितंबर 2025 में हुए जनरेशन जेड विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों से जुड़े गैर इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के मामले में गिरफ्तार कर लिया। गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के क्रम में  पुलिस द्वारा ये गिरफ्तारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूर्व विशेष न्यायालय की न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले जांच आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए हो रही है।

खबरों के अनुसार, जांच आयोग की रिपोर्ट में पूर्व पीएम ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना गया है। आयोग ने इन पर आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किए जाने की सिफारिश की थी। जिसमें 10 वर्ष तक की कैद का प्रविधान है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में हुई थी 19 लोगों की मौत
आपको बात दें कि सितंबर 2025 में नेपाल में युवा-प्रधान जनरेशन जेड आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद हिंसक झड़पें हुई थी। नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन ने देशव्यापी  रूप ले लिया था। इसके बाद राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इन झड़पों में कम से कम 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.