केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan को दी बड़ी सौगात, जोधपुर में बनेगा सुपर हाईटेक रेलवे हब

Hanuman | Friday, 27 Mar 2026 04:29:55 PM
The Central Government has now bestowed a major gift upon Rajasthan: a super high-tech railway hub will be built in Jodhpur

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। अब प्रदेश के जोधपुर को रेलवे के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने गृह जिले को मेगा रेलवे हब के रूप में विकसित करने की मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है।

खबरों के अनुसार इस योजना के तहत अब भगत की कोठी रेलवे स्टेशन को हाईटेक कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 397.69 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। इससे साल 2030 तक शहर की रेल संचालन क्षमता को दोगुनी होगी।

केन्द्र सरकार की इस परियोजना के तहत स्टेशन पर वर्तमान 3 प्लेटफॉर्म के स्थान पर 7 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, लंबाई करीब 600 मीटर होगी। वहीं 3 पिट लाइन, 2 सिक लाइन, 800 मीटर लंबी व्हील लेथ और ड्रॉप पिट लाइन विकसित किए जाने का भी सरकार का लक्ष्य है। यहां पर 2 वाशिंग कम स्टेबलिंग लाइन, ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। ये केन्द्र सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

PC: indiatodayhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.