ईरान के साथ जारी जंग के बीच राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान, पहली बार होगा ऐसा

Hanuman | Friday, 27 Mar 2026 04:49:06 PM
Amidst the Ongoing Conflict with Iran, a Major Announcement Regarding President Donald Trump

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अब अमेरिकी कागजी नोटों पर डोनाल्ड ट्रंप के साइन होंगे। इस बात का ऐलान अमेरिका की ओर से हुआ है।

इस घोषणा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसा अमेरिका के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी पद पर आसीन राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर अंकित होंगे। खबरों के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से इस संबंध में ऐलान हुआ है।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ऐलान किया कि यह कदम देश की स्वतंत्रता के 250वें वर्ष के मौके पर उठाया जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में 165 साल पुरानी परंपरा भी टूटेगी। आपको बता दें कि 1861 से अब तक अमेरिकी करेंसी पर ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स के साइन होते थे, जिसे अब हटा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमेरिका में जून से 100 डॉलर के नए नोट छापे जाएंगे, जिन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के साइन देखने को मिलेंगे।

PC: npr, deccanchronicle, ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.