आरजीएचएस योजना में विधायक को फ्री दवा नहीं मिलने पर Jully ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी बड़ी बात

Hanuman | Saturday, 28 Mar 2026 08:49:32 AM
Jully Targets CM Bhajanlal After MLAs Fail to Receive Free Medicines Under RGHS Scheme

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयाना विधायक रितू बनावत को आरजीएचएस योजना में निःशुल्क दवा नहीं मिलने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने शुक्रवार रात एक्स के माध्यम से कहा कि माननीय "भ्रमणकारी" मुख्यमंत्री जी, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था आपकी आंखों के सामने चरमराती जा रही है और आप नीरो बनकर बांसुरी बजा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कल पूर्व चिकित्सा मंत्री ने अपनी व्यथा बताई और आज भाजपा समर्थित निर्दलीय विधायक को मेडिकल स्टोर ने RGHS योजना में निःशुल्क दवा देने से मना कर दिया और आप रोजाना दावा कर रहे हैं कि “अस्पतालों में सब ठीक है”! ये RGHS की सच्चाई का आइना है। राजस्थानवासी कह रहे हैं की आपको राजस्थान की सेहत की नहीं, केवल अपनी कुर्सी की सेहत की चिंता है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.