- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल-2026 आज से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आज रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2026 के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे। धोनी को पिंडली में चोट है और अभी इससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।
खबरों के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आज सुबह एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। सीएसके ने बताया कि धोनी इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह शुरुआती दो सप्ताह बाहर रहेंगे। आईपीएल19 में चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। धोनी की गैर मौजूदगी में इसी सीजन टीम में आए संजू सैमसन सीएसके की ओर से विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।
साल 2023 में एमएस धोनी ने करवाया था घुटने का ऑपरेशन
इससे पहले टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संकेत दिए थे कि संजू सैमसन उनके साथ ओपनिंग करेंगे। इससे ये तय है कि धोनी की गैरमौजूदगी में वही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर उर्विल पटेल भी सीएसके के पास एक विकल्प है। आपको बता दें कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बीते कुछ सीजनों से चोटों की परेशानी से जूझ रहे हैं। साल 2023 में सीएसके के खिताब जीतने के बाद एमएस धोनी को अपने घुटने का ऑपरेशन करवाना पड़ा था।
PC: crictoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें