IPL 19: जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में ये चार मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, हो गया है तय

Hanuman | Friday, 27 Mar 2026 01:39:38 PM
IPL 19: Rajasthan Royals to Play These Four Matches at Jaipur's SMS Stadium—It's Confirmed

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण कल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच ये शुरू हो जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को भी आईपीएल19 के चार मैचों की मेजबानी मिली है

। ये सभी मुकाबले जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने पहले चरण में 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था, जबकि दूसरे चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाने हैं। इस बार आईपीएल में कुल 74 लीग मैच ही आयोजित होंगे। दूसरे चरण के तहत मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स सवाई मानसिंह स्टेडियन में पहला मुकाबला 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

बाद 1 मई को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 9 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला करेगी।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.