- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइज-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। केन्द्र सरकार ने अब पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कमी की। सरकार के इस कदम से आगामी समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना है। खबरों के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी इसमें 10 रुपए की कमी कर दी है।
वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आने की उम्मीद है। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने के बीच केन्द्र सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है।
देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं सौ से अधिक रुपए
महंगे कच्चे तेल के कारण देश की फ्यूल कंपनियों पर दबाव बढ़ने के कारण नायरा एनर्जी ने देश में पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा कर आमजन को झटका दिया था। आपको बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दर के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें सौ रुपए के पार है। इससे लोगों का वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है।
pc: zeenews.jpg