- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से एक फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। आज से 30 मार्च तक राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर 9 और 30 मार्च को देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी जयपुर, अजमेर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई-माधोपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 35.2 डिग्री, पिलानी में 34.8 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, बाड़मेर में 38.1 डिग्री, जैसलमेर में 34.6 डिग्री, जोधपुर में 36.3 डिग्री, फलोदी में 36.0 डिग्री, बीकानेर में 35.3 डिग्री, अजमेर में 35.1 डिग्री, भीलवाडा में 36.2 डिग्री, अलवर में 35.0 डिग्री,चूरू में 36.0 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.4 डिग्री, नागौर में 34.9 डिग्री, डूंगरपुर में 27.0 डिग्री, जालौर में 35.2 डिग्री, सिरोही में 33.9 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.5 डिग्री, करौली में 36.0 डिग्री, दौसा में 36.4 डिग्री और झुंझुनूं में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।
PC:zeenews.india5