- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 29 और 30 मार्च को नलों मे पानी नहीं आएगा। बीसलपुर बांध से जयपुर को जीवन देने वाली मुख्य पाइपलाइन में बड़े लीकेज को ठीक करने को लेकर ऐसा किया जाएगा। इसी कारण जलदाय विभाग ने 60 घंटे के शटडाउन का ऐलान कर दिया है।
खबरों के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य इतना बड़ा है कि आज रात 8 बजे से पंपिंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी, इसका सीधा असर जयपुर के करीब 50 लाख निवासियों पर पड़ेगा।
29 मार्च पूरे जयपुर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं 30 मार्च को भी सप्लाई ठप रहेगी। अगर मरम्मत सफल रही तो इस दिन आंशिक पानी मिल जयपुर के लोगों को मिल सकता है। 31 मार्च को सुबह से धीरे-धीरे नलों में पानी छोड़ा जाएगा। जलदाय विभाग ने बताया कि गर्मियों में पाइपलाइन अचानक न फट जाए, इसलिए यह मरम्मत अभी करना अनिवार्य है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें