मिडिल ईस्‍ट संकट पर अफवाह फैलाने वाले राजनेताओं को PM Modi ने दी नसीहत, कहा- देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को…

Hanuman | Saturday, 28 Mar 2026 04:47:54 PM
PM Modi admonishes politicians spreading rumors regarding the Middle East crisis

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दी है। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण खड़े हुए मिडिल ईस्‍ट संकट पर अफवाह फैलाने वाले राजनेताओं को भी नसीहत डाली है।

पीएम मोदी ने इस दौरान बोल दिया कि देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया संकट की घड़ी से गुजर रही है। मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं।

पीएम मोदी देन इस दौरान ये भी बोल दिया कि देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती है। पीएम मेादी ने नोएडा को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था।  कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी थी।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.