- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने पर विचार कर हैं, तो ये काम तुंरत ही कर लें। खबर ये है आगामी समय में बीमा थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। खबरों के अनुसार, अगले 12 से 18 महीनों में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में 10–15% तक का इजाफा होने की संभावना है।
प्रीमियम में ये इजाफा एक साथ नहीं बल्कि रिन्यूअल के समय धीरे-धीरे लागू होगा। इसके तहत उम्र, शहर, सम इंश्योर्ड और क्लेम हिस्ट्री के आधार पर इसमें इजाफा अलग-अलग हो सकता है। मेट्रो शहरों के निवासी और सीनियर सिटीजन पर इसका अधिक प्रभाव हो सकता है।
खबरों के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंसइस में इजाफे का कारण तेजी से बढ़ती महंगाई है। देश में हेल्थकेयर लागत हर साल करीब 14–15% की दर से बढ़ रही है, जो सामान्य महंगाई से कहीं अधिक है। खबरों के अनुसार, अस्पतालों के बढ़ते चार्ज, महंगे इलाज, एडवांस डायग्नोस्टिक टेस्ट और पोस्ट-कोविड बढ़े क्लेम्स ने इंश्योरेंस कंपनियों पर ऐसा करने के लिए दबाव बना दिया है।
PC: .jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें