- SHARE
-
खेल डेस्क। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अभी तक उम्मीदों अनुरूप नहीं रहा है। उसे अभी तक खेले गए छह में से चार मैचों में हार मिली है। वहीं केवल दो मैच ही जीतने में सफल रही है। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चोट टीम के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज एक और बुरी खबर आई है। खबर ये है कि टीम के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वह आईपीएल के इस संस्करण में चेन्नई के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इसी कारण उनके टीम से बाहर होने से सीएसके मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ गई होगी।
आयुष म्हात्रे के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने ही दी है। सीएसके ने बताया कि आयुष म्हात्रे को गंभीर चोट लगी और उन्हें ठीक होने में 6-12 हफ्तों का समय लगेगा, इसी कारण वह इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। सीएके ने एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि एसआरएच के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।
म्हात्रे ने आईपीएल के इस संस्करण में बनाए हैं 201 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज म्हात्रे ने आईपीएल के इस संस्करण की 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 201 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें