PM Kisan Scheme: इनमें से एक भी काम नहीं हुआ पूरा तो अटक जाएगी 23वीं किस्त

Hanuman | Monday, 08 Jun 2026 01:27:50 PM
PM Kisan Scheme: If even one of these tasks remains incomplete the 23rd installment will get stuck

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी तक इस योजना की 22 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है, जो इस माह जारी हो सकती है।

हालांकि किस्त जारी होने से पहले किसानों को तीन काम करने होंगे, नहीं तो उनकी किस्त अटक सकती है। आज हम आपको इन कामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सबसे पहला काम ई-केवाईसी का करवाना होता है। ये काम नहीं होने पर किस्त अटक सकती है। वहीं भू-सत्यापन भी किसानों को करवाना होगा।

इसके तहत किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। वहीं किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इनमें एक भी काम पूरा नहीं होने पर किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है। किसानों को ये काम आज ही वरीयता के साथ पूरे करवा लेने चाहिए।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.