पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर Bhajanlal ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को…

Hanuman | Monday, 08 Jun 2026 01:09:01 PM
Bhajanlal reacts to the completion of 12 years of PM Modi's tenure

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।  सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित 12 वर्षों का यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को नई दिशा और नया आत्मविश्वास देने वाला ऐतिहासिक अध्याय है।

इन वर्षों में सरकार ने ‘अंत्योदय’के संकल्प को साकार करते हुए गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। शासन की प्रत्येक योजना का उद्देश्य रहा है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे और उसे सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

ये यात्रा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है
भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10.5 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शनों का वितरण तथा जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन प्रदान कर करोड़ों परिवारों के जीवन को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया गया है।

जन धन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी पहलें गरीब सशक्तीकरण की मजबूत आधारशिला बनी हैं। सीएम ने इस संबंध में आगे कहा कि सेवा और सुशासन को समर्पित यह यात्रा 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करते हुए विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.