- SHARE
-
खेल डेस्क। डेब्यूटेंट मानव सुथार (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की पहली पारी केवल 152 रन पर ही समेट दी है। भारत ने पहली पारी में 564 बनाए थे। टीम इंडिया के लिए स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने पंजा खोलते हुए सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की लीड मिली। इसके बाद अफगानिस्तान ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान की ओर से पहली पारी में रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। रहमत शाह के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
टीम इंडिया की नजरें आज ही अफगानिस्तान की दूसरी पारी को समेट मैच जल्दी खत्म करने पर होगी। राजस्थान के मानव सुथार ने अपनी पहली ही पारी में ही 33 रन पर 6 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा तीन विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। मानव ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्ला गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद सलीम सैफी और रहमत शाह को आउट किया।
ये गेंदबाज भारत की ओर से पहले टेस्ट में हासिल कर चुके हैं पांच विकेट
मानव सुथार ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अब भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करते हुए 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। सबसे पहले मोहम्मद निसार ने साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनाम किया था। इसके बाद वामन कुमार, आबिद अली, दिलीप जोशी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट कॅरियर के पहले ही टेस्ट में पांच विकेट झटके थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें