- SHARE
-
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने आज जगतपुरा क्षेत्र के नंदपुरी अंडरपास के पास अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए जेडीए ने कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क सीमा में आ रहे मंदिर, मस्जिद, मजार, चबूतरे और सत्संग भवन जैसी धार्मिक स्थलों समेत करीब 125 से ज्यादा अवैध निर्माणों का हटाया। जेडीए की कार्रवाई जारी है।
इस दौरान करीब 3000 पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। जयपुर पुलिस की टीम ने जनता को संवेदनशील क्षेत्र में जाने से रोक दिया है। वहीं स्थानीय लोगों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। जयपुर में कई स्थानों पर 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण जयपुर, कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार के आदेश पर रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किया जा चुका है।
पुलिस कमिश्नरेट जयपुर तथा जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व जिलों के 34 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद की है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ड्रोन कैमरों के माध्यम से घरों की छतों पर लोगों की निगरानी रख रहा है। छतों पर लोगों को जमा नहीं होने दिया जा रहा है।
नूरानी मस्जिद को प्रशासन की टीम ने किया जमींदोज
खबरों के अनुसार, जयपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी इस कार्रवाई के तहत सड़क के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पांच धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया है। इसमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग हॉल और एक मजार शामिल है। इसकी के तहत नंदीपुरा इलाके में स्थित अवैध नूरानी मस्जिद को प्रशासन की टीम ने जमींदोज कर दिया है। प्रशासन की ओर से किसी भी भड़काऊ पोस्ट या वीडियो को शेयर करने से बचने की अपील की है।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें