- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फिलीपींस में आज एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। यहां पर आज सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी हुई है। खबरों के अनुसार, भूकंप के कारण फिलीपींस में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी सामने आई है।
कई लोग घायल भी हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया ज रहा है। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई 10 में था।
भूंकप के बाद फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की चेतानी भी जारी की गई है। इस भूकंप के कारण कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें