- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार हे। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल 2-2 हजार की 3 किस्ते इस योजना के तहत दी जाती है। अब तक सरकार ने 22 किस्ते जारी कर दी हैं।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि 23वीं किस्त के लाभ से कौन से किसान वंचित रह सकते हैं। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे लाभ से वंचित रह सकते हैं। फार्मर आईडी कार्ड पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए बनवाना जरूरी है।
इसमें किसान की जानकारी, भूमि का विवरण, बैंक की जानकारी होती है। वहीं जो किसान ई-केवाईसी का काम नहीं करवाएंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कई अन्य काम भी करवाने होंगे। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें