- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। ये किस्त कब जारी होगी, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अब संकेत मिल रहे हैं कि 22वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को जारी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, 13 मार्च 2026 के दिन पीएम नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार का दौरा करेंगे।
यहां पर एक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। इस दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को जारी कर सकते हैं।
हालांकि अभी तक किस्त जारी करने को लेकर सरकार ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में जल्द ही सरकार की ओर से ऐलान किए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से हर छह माह में दो हजार रुपए की किस्त इस योजना के तहत किसानों के खाते में भेजी जाती है।
PC: naidunia