Israel ने तेहरान में किए भारी हमले, ईरान ने भी दिया करारा जवाब

Hanuman | Friday, 06 Mar 2026 12:31:42 PM
Israel launched heavy attacks in Tehran, Iran responded with a strong response

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग ने अब भयावह मोड़ ले लिया। इजराइल-अमेरिका द्वारा तेहरान में भारी हमले किए गए हैं। इसका ईरान की ओर भी करारा जवाब दिया गया है। सऊदी अरब की ओर से दावा किया है कि उनके प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं गईं, लेकिन उन्होंने सभी को हवा में ही रोक दिया। ईरानी हमलों के बाद अमेरिका की ओर से कुवैत में अपना दूतावास बंद कर दिया है। 
अब इजराइल की ओर से ऐलान किया गया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के साथ शुरू किए गए युद्ध के "नए चरण" में प्रवेश कर लिया है। खबरों के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि आगे और भी चौंकाने वाली घटनाएं होंगी, जिनका मैं खुलासा नहीं करना चाहता। ईरान पर कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने भी संकेत दिया है।  अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ऐलान किया कि ईरान और तेहरान पर सैन्य शक्ति में भारी वृद्धि होने वाली है।

 इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दी है ये चेतावनी
दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की ओर से बयान आया कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार पेश करेगा, जिनका उपयोग अभी तक संघर्ष में नहीं हुआ है। ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने चेतावनी दे डाली है। उन्होंने बोल दिया कि ईरान के दुश्मनों को हमलों की अगली लहर में भीषण के लिए तैयार रहना चाहिए। ईरान की नई पहल और हथियार तैयार हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.