- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द ही समाप्त होने की संभावना है। सरकार की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।
इस किस्त का लाभ 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिला था। जल्द ही सरकार 22वीं किस्त को लेकर आधिकारिक ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से हर साल पीएम किसान योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
ये सहायता किसानों को दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कई जरूरी काम पूरे करने होते हैं। इनमें से एक ई-केवाईसी भी है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें