- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp पर लगातार नए-नए फीचर आते रहते हैं। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इस लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। अब Android यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे वॉयस मैसेज भेजना काफी तेज जाएगा। खबरों के अनुसार, कंपनी एक होम स्क्रीन विजेट बना रही है, जिसकी सहायता से यूजर्स वाट्सऐप खोले बिना ही वॉयस नोट रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे।
वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इस प्रकार की जानकारी दी है। वेबसाइट ने बताया कि अपकमिंग फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर Android के लिए WhatsApp Beta के 2.26.24.2 अपडेट में देखा गया है।
यह विजेट अभी डेवलपमेंट फेज में है यानी अभी तक ये बीटा टेस्टर्स तक नहीं पहुंचा है। आगामी समय में वाट्सऐप का ये फीचर बहुत ही उपयोगी होगा। वॉट्सऐप का वॉयस मैसेज विजेट समय बचा सकेगा।
PC: forbes.