- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। आज भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज चांदी की कीमत में लगभग चार हजार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबित, आज एक किलो चांदी की कीमत 3,988 रुपए कम हुई है। इससे चांदी कीमत गिरकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले चांदी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, दस ग्राम 24 कैरेट सोने में आज 816 रुपए की गिरावट आई है।
इससे सोने का भाव 1.49 लाख रुपए पर आ गया है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। तब से अब तक सोने की कीमत में 27 हजार रुपए की गिरावट आई है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें