खत्म हुई US-Iran जंग, हस्ताक्षर होने के बाद लागू हो गया है समझौता

Hanuman | Thursday, 18 Jun 2026 09:04:09 AM
US-Iran conflict ends, agreement comes into effect after signing

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के देशों को जिसका इंतजार था वो दिन भी आज आ गया है। अमेरिका-ईरान जंग समाप्त हो गई है। जंग समाप्त होने की खबर से दुनिया के देशों ने बड़ी राहत महसूस की होगी। खबर ये है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते (एमओयू) पर दस्तखत हो गए हैं।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान पेरिस के वर्साय पैलेस में इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 5 बजे इसकी घोषणा के तुरंत बाद यह समझौता लागू हो गया।

वहीं दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत ईरान में युद्ध समाप्त होगा और लेबनान में भी संघर्ष खत्म करने की बात कही गई है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने की बात भी इस समझौते में हुई है। इससे पहले खबर चली थी कि शांति समझौते पर 19 जून को जेनेवा के पास लूसर्न शहर में साइन होंगे। इससे पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए।

ईरानी के सांसद मालेक शरियती ने दिया बड़ा बयान
हालांकि समझौते को लेकर ईरानी के सांसद मालेक शरियती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने समझौते पर सवाल उठाते हुए बोल दिया कि ट्रंप के दस्तखत पर किसी को भरोसा नहीं है। यह किसी गारंटी के समान नहीं हैं।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.