Shiv Sena (UBT) की बैठक में नहीं पहुंचे छह सांसद, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Hanuman | Thursday, 18 Jun 2026 03:20:16 PM
Six MPs did not attend the Shiv Sena (UBT) meeting, the party has issued a show-cause notice

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बाद अब महाराष्ट् में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) भी टूट के कगार पर पहुंच चुकी है।

शिवसेना (यूबीटी) में आज उस समय फूट की अटकलें तेज हो गई हैं, पार्टी की ओर से सांसदों की बुलाई गई अहम बैठक में छह सांसद नहीं पहुंचे। खबरों के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों का एक गुट महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की तैयारी में है।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव गुट ने अपने सभी नौ सांसदों को दिल्ली में बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के छह सासंद शामिल नहीं हुए। पार्टी की ओर से मीटिंग में शामिल नहीं होने के कारण 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

खबरों के अनुसार, इस बैठक में लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और पार्टी के इकलौते राज्यसभा सांसद संजय राउत शामिल हुए।

PC:  bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.