PM Kisan Scheme: पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से इतने बजे जारी करेंगे 23वीं किस्त

Hanuman | Thursday, 18 Jun 2026 09:28:55 AM
PM Kisan Scheme: PM Modi to release the 23rd installment from West Bengal at this time

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी। इसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना की किस्त को जारी करेंगे। अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि पीएम मोदी किस जगह से और कितने बजे योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे। ये कार्यक्रम दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। इस दिन 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18,880 करोड़ से अधिक की धन राशि पीएम मोदी  हस्तांतरित करेंगे।

आपको बात दें कि इससे पहले इस योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। 22वीं किस्त 13 मार्च को गुवाहाटी से जारी की गई थी। आपको बात दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।

PC:  naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.