September 2022 में देश का निर्यात 3.52 फीसदी घटा

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Oct 2022 10:55:56 AM
The country's exports declined by 3.52 percent in September 2022

नई दिल्ली : देश का निर्यात सितंबर 2022 में 3.52 फीसदी घटकर 32.62 अरब डॉलर रह गया। जबकि सितंबर 2021 में यह 33.81 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार हालांकि देश का आयात सितंबर 2०21 के 56.29 अरब डालर के मुकाबले सितंबर 20 22 में 5.44 फीसदी बढèकर 59.35 अरब डालर पहुंच गया। जबकि व्यापार घाटा पिछले वर्ष सितंबर के 22.47 अरब डालर से बढèकर 26.72 अरब डॉलर हो गया।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान निर्यात 15.54 प्रतिशत बढèकर 229.05 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में निर्यात 198.25 अरब डालर हुआ था। इसी प्रकार चालू वित्त की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में आयात 37.89 फीसदी बढèकर 378.53 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष अप्रैल-सितंबर के दौरान 274.50 अरब डालर की वस्तुओं का आयात हुआ था। मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में व्यापार घाटा बढèकर 149.47 अरब डॉलर हो गया जबकि अप्रैल-सितंबर, 2021-22 में यह 76.25 अरब डॉलर था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.