सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रार्बटसगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक लल्लन भसह ने यहां बताया कि अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी के विरूद्ध चलाये गये अभियान में रार्बट्सगंज पुलिस व स्वाटटीम रार्बटसगंज रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति भागते देख कर दौड़ा कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैली में 500 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया। बरामद हेरोइन की कीमत 50 लाख रूपये आंकी गयी है।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मुकेश सिंह कुशवाहा बताया। वह सोनभद्र के परसौटी क्षेत्र के पन्नुगंज का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह वाराणसी के एक व्यक्ति को हेरोईन देने के लिये यहां आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सिंह ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन के लिए 5000 रू के पुरस्कार देने की घोषणा की है।