Accident: चलती बाइक से गिरने से महिला की मौत

varsha | Monday, 15 May 2023 05:33:24 PM
Accident: Woman dies after falling from moving bike

भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर के मनिया थाना इलाके में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेठा गांव के पास चलती बाइक से गिरने से आज एक महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शमशाबाद निवासी सुनीता पत्नी विनोद कुशवाह पति के साथ रविवार को कोलरी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

सोमवार को महिला पति के साथ बाइक पर बैठकर वापस शमशाबाद के लिए रवाना हुई थी। बरेठा गांव के पास संतुलन बिगडने से सुनीता बाइक से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Pc:Dainik Bhaskar



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.