Jammu में मंच पर प्रस्तुति के दौरान एक कलाकार की मौत

Samachar Jagat | Thursday, 08 Sep 2022 05:22:16 PM
An artist dies while performing on stage in Jammu

जम्मू : जम्मू के बाहरी इलाके में भगवान शिव पर आधारित एक नृत्य नाटिका में देवी पार्वती का किरदार निभाने वाले एक कलाकार की मंच पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तुति देते समय वह अचानक मंच पर गिर गए थे और उसके बाद खड़े नहीं हुए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो गया है। सूत्रों ने बताया कि योगेश गुप्ता (20) बिश्नाह तहसील के कोठा सोनिया गांव में मंगलवार रात भगवान शिव पर आधारित एक नृत्य नाटिका में प्रस्तुति दे रहे थे। नृत्य करते समय वह मंच पर गिर गए और कई बार कोशिश करने पर भी वह उठ नहीं पाए। इसके बाद कुछ लोग तुरंत मंच पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.