BCR Elections: जयपुर में मिली अनियमितता और फर्जी वोटिंग की शिकायत, 23 पदों के लिए हैं इतने उम्मीदवार मैदान में

Hanuman | Wednesday, 22 Apr 2026 03:36:51 PM
BCR Elections: Complaints of Irregularities and Fraudulent Voting Received in Jaipur; This Many Candidates Are in the Fray for 23 Posts

जयपुर। राजस्थान में आज बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के चुनाव हो रहा है। चुनाव करीब तीन साल की देरी से हो रहे हैं चुनाव के लिए मतदान जारी है। बीसीआर के सदस्य पद के लिए मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

राजधानी जयपुर में हाईकोर्ट पोलिंग बूथ के बाद सेशन कोर्ट पोलिंग बूथ पर भी चुनाव निरस्त किए जाने की खबर आई है। यहां पर अनियमितताओं और फर्जी वोटिंग की शिकायत मिली थी।

खबरों के अनुसार, इस बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश भर से 84 हजार 247 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पूरे प्रदेश में मतदान के लिए 258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विशेष बात ये है इस बात बीसीआर चुनाव में पहली बार महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत आरक्षणप प्रदान किया गा है। इसी कारण इन 23 पदों में से 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गए हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.