- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। 181 दिनों की लम्बी अवधि के बाद आखिरकार आज सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया। इसके बाद मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की।
हैलीफॉप्टर द्वारा इस दौरा पुष्प वर्षा करवाई गई। केदारनाथ मंदिर के द्वार खुलने के साथ ही पूरे धाम में ''हर-हर महादेव'' और ''जय बाबा केदार'' के जयकारे गूंजने लगे। चारों ओर भक्तिमय माहौल बन गया। इस मौके पूर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद मौजूद नंदी बाबा के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां पर बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।
केदारनाथ धाम और चारधाम की यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव
केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने के बाद पीएम मोदी ने एक्स के माध्यम से कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है।
इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें