- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 29 जुलाई 2026 यानी बुधवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैँ। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के पिता के आदर्शों पर चलने से तरक्की के द्वार खुलेंगे। व्यापार में जबरदस्त प्रगति होगी। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या कार्यभार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को संतान के व्यावहारिक अनुभवों से सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश से फंड मिलने के योग हैं। दफ्तर में रचनात्मक कार्यों से सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन से कठिन काम पूरे करने में सफल होंगे। पुरानी व्यावसायिक योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ रहेगा। नए कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ काम भी पूरा होने का योग है।
PC: bhaskar, firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें