- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के मध्य दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी या नहीं, ये तो आगामी समय ही बताएगा। इस वार्ता पर सस्पेंस बना हुआ है। खबरों के अनुसार, ईरान अभी भी अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता करने को तैयार नहीं है।
ईरान ने बोल दिया कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा, साथ ही यूरेनियम संवर्धन भी जारी रखेगा। ईरान ऐलान कर चुका है कि अमेरिका के साथ तब तक बातचीत नहीं होगी, जब तक कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से अपना ब्लॉकेड नहीं हटा लेती। खबरों के अनुसार, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की शर्तों के आगे झुक कर एकतरफा सीजफायर आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया।
खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी की ओर से अमेरिका को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने दावा किया कि तेहरान को ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के लिए तैयार है।
मुनीर और शहबाज के अनुरोध पर ईरान पर अभी हमला नहीं करेंगे: ट्रंप
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन ये नहीं बताया कि ये कब तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रंप ने अपनी बात कहने के लिए पाकिस्तान के फील्डमार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज का सहारा लिया। उन्होंने ऐलान किया कि मुनीर और शहबाज के अनुरोध पर ईरान पर अभी आगे तब तक हमला नहीं करेंगे, जब तक कि उनकी लीडरशिप वार्ता को तैयार नहीं होती।
PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें