सत्ता के दम पर कुर्सी कब्जाना भाजपा का नया मॉडल बन गया: Dotasra

Hanuman | Saturday, 27 Sep 2025 12:25:24 PM
Capturing power on the basis of power has become the new model of BJP: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 21 महीनों में 24 मेयर और चेयरमैनों को हटाने को लेकर प्रदेश भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में छपी एक खबर का लेकर डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जनता वोट दे या ना दे, सत्ता के दम पर "कुर्सी कब्जाना" भाजपा का नया मॉडल बन गया है।

चुनाव टालना, निकाय और पंचायतों में जनता की भागीदारी रोकना और फिर चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बेबुनियाद आरोपों में फंसाकर बर्खास्त करना भाजपा सरकार की परिपाटी बन गई है। संविधान अब केवल किताबों में बचा है, असल में शासन तानाशाही की छड़ी से चल रहा है।

21 महीने में कांग्रेस के 22 मेयर और चेयरमैन को षड्यंत्रपूर्वक कुर्सी से हटाना भाजपा की तानाशाही सत्ता का स्पष्ट उदाहरण है। इनका असल मकसद कांग्रेस से छीनी गई कुर्सियों पर अपने लोगों को बैठाना है, चाहे इसके लिए भाजपा को संविधान की हत्या ही क्यों ना करनी पड़े। बार-बार कोर्ट की फटकार के बाद भी चुनाव टाले जा रहे हैं और जो चुने हुए हैं उन्हें जबरन हटाया जा रहा है। भजनलाल शर्मा जी, जनता पूछ रही है.. क्या लोकतंत्र का यही अर्थ है कि जनता वोट डाले और कुर्सी भाजपा ले जाए?

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.