जयपुर। उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड में ऐतिहासिक जीत से देशभर में जश्न का माहौल है। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी के सिर जीत का सेहरा बांधने के बाद मुख्यमंत्री अचानक शहर के चौड़ा रास्ते पर पहुंचीं। चौड़ा रास्ता पर वसुंधरा राजे लक्ष्मीनारायण साहू की चाय की थड़ी पर पहुंची और आम लोगों के बीच बैठ चाय की चुस्कियां ली।
राजे का यह अंदाज देख एकाएक सब हैरान रह गए। इस दौरान उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ‘ केसरिया में हरा-हरा, राजस्थान में वसुंधरा ’ के नारे गूंज उठे।
राजे ने वहां मौजूद आम लोगों से बातचीत की। वे वहां करीब 15 मिनट रूकी और आमजन के बीच कहा कि देश में यह मोदी मैजिक है। इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश में भाजपा को इतनी सीटें मिली हैं। सीएम ने नरेन्द्र मोदी को यूपी जीत का हीरो बताया।
http://www.rajasthankhabre.com/news/political-news/jaipur-news-vasundhara-raje-celebrates-bjps-victory-at-tea-stall-634